नैनीताल- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने लक्सर में गंगा नदी स्थित पंचेश्वर मंदिर घाट में अवैध खनन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खनन स्वामी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रवि कुमार मलिमथ और न्यायमूर्ति नारायण सिंह धनिक की खंडपीठ ने आज मामले में सुनवाई की ।
उत्तराखंड की बेटी अब यहां करेंगी फ़िल्म मेकिंग, इस फ़िल्म का कर रही प्रोडक्शन
मामले के अनुसार लक्सर निवासी मोहलाड़ सिंह ने जनहित याचिका दायर कर उच्च न्यायालय से कहा कि हरिद्वार जिले की लक्सर तहसील के बाड़ गंगा में अवैध खनन किया जा रहा है। खनन के लिए पेड़ों का कटान भी किया गया है और गंगा नदी के तट को खनन के उपयोग में लाई गई भारी मशीनो से पर्यावरण को हानि पहुँचाई जा रही है लिहाज इसपर रोक लगाई जाए। खंडपीठ ने आज खनन स्वामी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है । मामले की अगली सुनवाई के लिए न्यायालय ने चार सप्ताह बाद की तिथि तय की है।
नैनीताल- DM बंसल के निर्देश पर शहर के विकासकार्यो में गुणवत्ता की हुई जांच, ये हुआ जांच में

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त 
