नैनीताल – सरोवर नगरी देश-विदेश के सैलानियों का आकर्षण का केन्द्र है। यहाॅ बड़ी तादाद में सैलानी हर वर्ष घूमने आते है। नैनी झील सरोवर नगरी प्राकृतिक सौन्दर्य में चार चांद लगाने का काम करती है। नैनी झील की खूबसूरती अनायास ही पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।
नैनी झील में पानी की आपूर्ति करने वाले नालों को झील की धमनियाॅ कहा जाता है। नालों के क्षतिग्रस्त होने से जहाॅ शहरवासियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं वहीं झील में भी गन्दा पानी पहुॅचने की संभावना बढ़ जाती है। जिलाधिकारी सविन बंसल का मानना है कि नैनी झील के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए झील में मिलने वाले नालों का रख-रखाव एवं संरक्षण करना भी नितान्त आवश्यक है।
जिलाधिकारी सविन बंसल नैनी झील के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही झील में पानी की आपूर्ति करने वाले ब्रिटिशकालीन नालों के रख-रखाव एवं संरक्षण के लिए बेहद संजीदगी से कार्य कर रहे हैं। DM बंसल ने सिंचाई विभाग द्वारा झील संरक्षण एवं संवर्धन कार्य योजना के अन्तर्गत 497.46 लाख रूपये की लागत से नाला संख्या एक से 21 तक किये जा रहे जीर्णोद्धार कार्य तथा 205.57 लाख रूपये की लागत से नाला संख्या 23 से 60 तक किया जा रहा है। DM बंसल ने जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता, डिजाइन, स्पेशीफिकेशन, एवं अनुबन्ध की टम्र्स एवं कण्डीशन के सापेक्ष कार्यो की जाॅच हेतु उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करते हुए निर्देश जारी किये थे कि समिति की संस्तुति के पश्चात ही कार्यों का भुगतान किया जायेगा।
उत्तराखंड- इस जिले में 80 टीचर पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप, कई स्कूल किए गए बंद
उप जिलाधिकारी विनोद कुमार के नैतृत्व में समिति द्वारा कार्यों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में समिति द्वारा गुणवत्ता मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता मापने के लिए जगह-जगह से निर्माण कार्य को तोड़ कर गुणवत्ता मानकों की जाॅच की गयी। निरीक्षण के दौरान तकनीकि मानकों पर संतोषजनक पाया गया तथा निरीक्षणकर्ता तकनीकि अधिकारियों द्वारा कार्य गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया कार्य कुशलता एवं सामग्री गुणवत्ता में सुधार किये जाने सम्बन्धी निर्देशों का अनुपालन कराया गया। निरीक्षण के उपरान्त समिति द्वारा ठैकेदार को 30 प्रतिशत कार्य के भुगतान की संस्तुति की गयी।
रामनगर- घर जाने को निकली युवती लापता, पुलिस और परिजन खोजबीन में जुटे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
