नैनीताल : नैनीताल जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालात को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ सभी तहसील और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत और पेयजल विभाग को मशीनरी और कर्मचारियों के साथ संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क बंद होने पर तुरंत रास्ता खोला जा सके।
जिलाधिकारी के अनुसार जिले में करीब चार दर्जन मार्ग बारिश के कारण बाधित हैं। इनमें करीब 90 प्रतिशत ग्रामीण सड़कें हैं। चार से पांच स्टेट हाईवे के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग का गरमपानी क्षेत्र भी प्रभावित हुआ है। बंद मार्गों को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं और काम जारी है।
राजस्व विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर रही हैं। जिन स्थानों पर मकानों को आंशिक नुकसान या पशुहानि की सूचना मिल रही है, वहां तहसील स्तर से तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और नदी, नालों व बरसाती गधेरों के किनारे जाने से बचें।
उन्होंने बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों से खास तौर पर अपील की कि बारिश के दौरान रील बनाने या फोटोग्राफी के लिए खतरनाक स्थानों पर न जाएं। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात
अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां 