नैनीताल : नैनीताल जिले की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की कई सड़कें खराब हुई हैं और जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बारिश खत्म होने के बाद इन सड़कों की मरम्मत का काम तेजी से शुरू किया जाएगा।
अधिकारियों को जिले की सभी सड़कों के लिए तत्काल अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही 15 सितंबर तक टेंडर प्रक्रिया पूरी करने और गिट्टी, डामर समेत जरूरी सामग्री की व्यवस्था करने को कहा गया है।
इसके अलावा संबंधित विभागों को प्लांट, मशीनरी, कर्मचारियों और बजट की व्यवस्था अभी से पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं….ताकि मौसम साफ होते ही सड़क मरम्मत का काम शुरू किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि 15 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण का काम पूरा किया जाना है। लक्ष्य है कि 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें गड्ढामुक्त और आवागमन के लिए बेहतर स्थिति में हों।
उन्होंने अधिकारियों को सड़क मरम्मत के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा
देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित
उत्तराखंड: रेखा आर्य ने पति के 210 करोड़ के आरोपों पर दिया जवाब, गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर कही ये बात 
