कुमाऊं में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आयुक्त दीपक रावत ने जिलाधिकारियों को किया अलर्ट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल : कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के भारी से बहुत भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। कुमाऊं आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंडल के सभी छह जिलों के जिलाधिकारियों को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

आयुक्त ने नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में जिला आपदा कंट्रोल रूम के साथ तहसील और ब्लॉक स्तर के कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा है।

ADVERTISEMENTS

सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती करने को कहा गया है…ताकि बारिश के दौरान सड़क बंद होने या अन्य आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड

आयुक्त ने नदियों, नालों और गधेरों के किनारे तथा भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जरूरत पड़ने पर समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित

वहीं, प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। लोगों को नदी-नालों को पार करने का जोखिम नहीं उठाने और प्रशासन की ओर से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें