नैनीताल- घर से लापता एक छात्रा का शव पुलिस ने गुरुवार को नैनीताल झील से बरामद किया। बताया जा रहा है कि सुबह छात्रा गुस्सा होकर कहीं चली गयी थी। जिसके बाद काफी देर तक जब वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई।
जिसके बाद तुरंत पुलिस ने तलाश शुरू की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इस दौरान छात्रा अंजलि ठंडी सड़क की ओर जाती दिखाई दी। इसके आधार पर ठंडी सड़क में खोजबीन की तो पाषाण देवी मंदिर के पास उसकी चप्पल मिली। जिसके बाद शक होने पर नैनीताल झील में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तो छात्रा का शव बरामद हुआ।
इधर, कोतवाली मल्लीताल कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मल्लीताल अरविन्द आश्रम के पास रहने वाली 14 वर्षीय अंजलि पुत्री संजीत आर्य गुरुवार सुबह करीब 9 बजे गुस्सा होकर परिजनों को बिन बताए कहीं चली गई। देर तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। कोतवाल पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा शहर के ही एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) इस अधिकारी को हटाया गया
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया UPdate
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) CM धामी कल हल्द्वानी दौरे पर, ये है कार्यक्रम
हल्द्वानी : श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोहहोली के गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
उत्तराखंड: पूर्णागिरि धाम बनेगा सालभर का आस्था केंद्र, सीएम का बड़ा संकल्प
उत्तराखंड: 256 करोड़ की लागत से बन रहा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, सीएम धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड: चम्पावत को 74 करोड़ की बड़ी सौगात, सीएम धामी ने खोले विकास के द्वार
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) DM रयाल ने की गहन समीक्षा, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश, कोताही बर्दाश्त नहीं होगी
उत्तराखंड : टनकपुर में सीएम ने दिखाई हरी झंडी, दो वाहन सेवा में रवाना 

