भीमताल/नैनीताल- विगत 04 दिसम्बर को खलाड में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में जिलाधिकारी सविन बंसल को क्षेत्र के लोगो ने बताया कि खलाड एवं तडी की छात्राओं को पढाई करने के लिए सिमलखा इण्टर काॅलेज जाना पडता है। वाहन की सुविधा ना होने के कारण छात्राओं को मीलो पैदल रास्ता तय करना पड़ता है। अगर इण्टर काॅलेज जाने के लिए वाहन की व्यवस्था हो जाए तो इन दूर दराज की छात्राओं को सुविधा होगी। बच्चों की शिक्षा के प्रति संवेदनशील जिलाधिकारी श्री बंसल ने खलाड एवं तडी की छात्राओं को सिमलखां इण्टर काॅलेज आने-जाने हेतु वाहन व्यवस्था के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी है। बहुउद्देशीय शिविर में प्राप्त इस गम्भीर एवं संवेदनशील समस्या का जिलाधिकारी द्वारा तत्परता से निराकरण कर दिया है।
DM बंसल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता को निर्देशित किया है कि छात्राओं के लिए काॅलेज तक आने-जाने के लिए तत्काल वाहन की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा किराये के वाहन हेतु धनराशि खण्ड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट को तत्काल उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 की 06 छात्राओं को बोर्ड परीक्षा अवधि में भी वाहन सुविधा उपलब्ध कराई जायें। श्री बंसल का मानना है कि शिक्षित बालिका दो परिवारों को रोशन करने का काम करती है। शिक्षित बेटी राष्ट्र एवं समाज का गौरव है।
यह भी पढ़ें👉 नैनीताल-(बड़ी खबर) विख्यात शेरवुड कॉलेज विवाद में आया नया दिलचस्प मोड़
यह भी पढ़ें👉 GOOD NEWS- इस रेल गाड़ी का संचालन एक माह के लिए और बढ़ा
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पहाड़ के इस किसान पर टूटा दुखों का पहाड़, गौशाला में आग लगने से 9 पालतू जानवर जिंदा जले

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
