नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में बच्चों के विवाद में बड़े कूद पड़े और फिर हुई महाभारत । पुलिस ने वयस्कों को शांति भंग में हिरासत में लेकर धारा151 में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया । सारी घटना कैमरे में कैद हो गई ।नैनीताल के डी.एस.ए.खेल मैदान में रोजमर्रा की तरह दोपहर में खेल चल रहे थे । वहां दस से बारह वर्षीय दो बच्चों के बीच साइकिल चलाते समय विवाद हो गया । इसके बाद एक पक्ष के बच्चे ने दूसरे बच्चे को पीट दिया । बच्चों के बीच होती मारपीट देखकर एक युवक उन्हें रोकने पहुंचा । लड़ाई में एक बच्चे के चोट लगने से खून निकल गया और समीप खड़े दूसरे बच्चे की पहचान वाले युवक से भिड़ गए।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां आपसी विवाद में दंपत्ति ने उठाया यह दर्दनाक कदम, एक की मौत एक गंभीर
इसके बाद, बीच बचाव करने वाले युवक और दूसरे पक्ष के लोग आपस मे भिड़ गए । दोनों पाक्षों के बीच जमकर थप्पड़ और घूसे चले । बच्चे और युवक के चेहरे से खून की धार बहने लगी । स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को लड़ाई करने से रोका । घटना की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद मल्लीताल कोतवाली पुलिस से एस.एस.आई.कश्मीर सिंह अपने कॉन्स्टेबल साथी शाहिद के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस ने घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंची । एस.एस.आई.कश्मीर सिंह ने बताया की दोनों पक्षों को मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया । उनपर शांति भंग करने के लिए धारा 151 में कार्यवाही की गई है ।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी-(बड़ी खबर)-यहाँ मिली हल्द्वानी के प्रॉपर्टी डीलर की लाश, कई दिनों से था लापता

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
