मंगलवार 16 सितंबर को जिले के सभी विकास खण्डों में विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है
इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं को सुना जाएगा तथा मौके पर ही उनका समाधान व कार्यवाही की जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ भी क्षेत्रीय जनता को प्रदान किया जाएगा।
इस सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने अवगत कराया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकास खण्डों में मंगलवार 16 सितंबर को लग रहे बहु उद्देशीय शिविरों में आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इन शिविरों में विभिन्न प्रकार के पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने अवगत कराया कि
विकास खण्ड बेतालघाट का शिविर अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज जितुवापीपल। भीमताल विकास खण्ड का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज अमिया में विकासखण्ड धारी का शिविर ग्राम पंचायत मज्यूली। विकास खण्ड हल्द्वानी का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज लामाचौड़।
विकास खण्ड कोटाबाग का शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,चांदपुर। विकास खण्ड ओखलकांडा का शिविर तहसील परिसर ग्राम पंचायत खनस्यू में।विकास खण्ड रामगढ़ का शिविर राजकीय इण्टर कॉलेज नथुवाखान में तथा रामनगर विकास खण्ड का शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत हिम्मतपुर डोटियाल में लगाया जाएगा उक्त बहुउद्देश्यीय शिविरों में स्टाल लगाते हुए विभिन्न विभागों के द्वारा जनसामान्य को विभिन्न सुविधा उपलब्ध करायी जायेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 



