हरिद्वार: एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अगुवाई में हरिद्वार पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
एसपी सिटी पंकज गरौला ने बताया कि यह गिरोह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सक्रिय था। ये गिरोह भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें सस्ते दामों पर बेचता था और भारी मुनाफा कमाता था। जांच में पता चला कि आरोपी कांवड़ मेले के दौरान भी कई बाइकें चोरी कर चुके थे। चोरी की बाइकें छिपाने के लिए गिरोह ने बहादराबाद के पास एक खंडहर को अपना ठिकाना बना रखा था।

पुलिस ने मुखबिर तंत्र और डिजिटल सर्विलांस की मदद से गिरोह तक अपनी पहुंच बनाई और दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहित ट्रैक्टर चालक है, आस मोहम्मद पेशे से हेयर ड्रेसर है, जबकि दीपक पाइप लाइन खोदने का काम करता है। तीनों की पहचान लक्सर क्षेत्र के निवासी मोहित, आस मोहम्मद और दीपक के रूप में हुई है। गिरोह का चौथा सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
पुलिस का मानना है कि इस बड़ी कार्रवाई से देहात क्षेत्र में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की वारदातों पर कड़ी रोक लगेगी और आम जनता को राहत मिलेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
