नैनीताल – जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर बोरा ने बताया कि आगामी 25 सितम्बर (सोमवार) को नैनीताल क्लब में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।
श्री बोरा ने बताया कि युवाओं हेतु अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में अवस्थित सिडकुल पन्तनगर, सितारगंज, हरिद्वार एवं देहरादून में स्थापित प्रमुख औद्योगिक ईकाईयों तथा जनपद में स्थापित होटल सेक्टर एवं अन्य राज्य के बाहर स्थापित इकाईयों द्वारा रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आतिथि तक नियोजकों द्वारा शैक्षिक योग्यता एवं आयु सीमा के विभिन्न पदों की रिक्तियों के साथ ही रोजगार मेले में प्रतिभाग किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि विभिन्न कम्पनियों द्वारा रिक्त पद भरा जायेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 50 वर्ष के युवा प्रतिभाग कर सकते है, जिसके लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा वाले महिला/पुरूष रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। उन्होंने अपील की है कि इस रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक युवा प्रतिभाग करें।
ADVERTISEMENTS

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
