नैनीताल-(बड़ी खबर) यहां दो पक्षों में चले जमकर लात घूंसे, दो गंभीर, देखिए वीडियो

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल- (कमल जगाती ) उत्तराखंड के नैनीताल में आपसी लड़ाई के बाद अस्पताल पहुंचे आरोपी पक्ष की पीड़ित पक्ष ने जमकर लात घुसे से पिटाई कर दी । दोनों पाक्षों के एक एक घायल को रैफर कर दिया गया है ।


नैनीताल के तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई । लड़ाई के बाद एक पक्ष जिसमें दो सगे भाई 28 वर्षीय मो.शामीन और 25 वर्षीय नवाब को उनके परिजनो द्वारा अस्पताल लाया गया । दूसरे पक्ष का शाहील खून से लथपथ अस्पताल पहुंचा तो प्रथम पक्ष के लोगों ने उसके साथ अस्पताल परिसर में जमकर मारपीट कर दी । इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी

तल्लीताल थाना पुलिस और मल्लीताल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई । अस्पताल के चिकित्सक ने मो.शामीन को गंभीर चोट होने के कारण तत्काल हल्द्वानी रैफर कर दिया । अस्पताल प्रशासन ने दूसरे पक्ष के पिटे हुए युवक को भी कोतवाली से इलाज के लिए अस्पताल बुला दिया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी


बताया जा रहा है कि तल्लीताल मस्जिद क्षेत्र में किसी मामूली बात को लेकर दोनों पाक्षों में विवाद हो गया था । विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पाक्षों के बीच लाठी डंडे और धारधार हत्यार चल गए । अस्पताल प्रबंधन ने दोनों पक्षों के एक गंभीर घायल को हल्द्वानी रैफर कर दिया है ।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें