उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के लगातार बढ़ रहे मामले अब हालात को बेहद चिंताजनक बना रहे हैं यही वजह है कि आज केंद्र सरकार ने भी सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है राज्य में 1 दिन पूर्व ही दो हजार के आसपास संक्रमित मामले आए हैं जबकि 13 लोगों की मौत हुई है लिहाजा अब सरकार कोविड-19 को लेकर सख्त कदम उठाने के मूड में है इसी के चलते आज राज्य के सभी सरकारी शासकीय कार्यालयों में कोविड-19 को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है।
मुख्य सचिव द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव , उत्तराखंड शासन और प्रमुख सचिव, सचिव और सचिव प्रभारी सहित मंडल आयुक्त गढ़वाल और कुमाऊं पुलिस महानिदेशक और सभी जिला अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की है जिसके तहत कोविड-19 के नियमों का सरकारी दफ्तरों में पालन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत सरकारी कार्यालयों को सप्ताह में दो बार सैनिटाइज किया जाए और प्रत्येक दिन में दो बार शौचालय व कार्यालय के पर सैनिटाइज किए जाएं। इसके अलावा कम से कम सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी रखी जाए ग्रुप ना घूमने और चाय आदि के लिए सामान्य जगह को ही साझा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए और सरकारी कार्यालयों में बाहर से मंगाया गया भोजन प्रतिबंधित किया जाए साथ ही 25 ऐसे नियम है जो सरकारी कार्यालयों को लागू कराने के लिए मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए हैं ताकि कोरोनावायरस कोविड-19 से बचा जा सके।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
