शत्रु संपत्ति, मेट्रोपोल होटल परिसर, नैनीताल में सतही पार्किंग हेतु गृह मंत्रालय से मिली अस्थायी अनुमति
राज्य सरकार के प्रयासों को मिली सफलता
नैनीताल, : गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शत्रु संपत्ति अभिरक्षक श्री राहुल नांगरे ने नैनीताल जिले की डीएम श्रीमती वंदना को मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान को सतही पार्किंग हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्रदान किया गया है। यह अनुमति व्यापक सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए अस्थायी और तदर्थ आधार पर दी गई है।
NOC में यह स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था माननीय न्यायालयों के निर्देशों के अनुसार होगी और शत्रु संपत्ति के निपटान या स्थायी हस्तांतरण के रूप में मान्य नहीं होगी। शत्रु संपत्ति पर किसी भी प्रकार की स्थायी संरचना बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
राज्य सरकार की नीति के अनुसार, पार्किंग स्थल के पट्टे से प्राप्त किराये की आय का 90% शत्रु संपत्ति अभिरक्षक (CEPI) को भेजा जाएगा, जो भारत की समेकित निधि (CFI) का हिस्सा बनेगा। साथ ही, गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सतही पार्किंग के लिए बोली प्रक्रिया में गृह मंत्रालय और कस्टोडियन के प्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार की नीति के अनुसार, पार्किंग स्थल को पट्टे पर देने से प्राप्त किराये की आय सबसे अधिक बोली लगाने वाले को दी जाएगी।
पूर्व में डीएम नैनीताल श्रीमती वंदना द्वारा यह प्रस्ताव गृह मंत्रालय भारत सरकार को भेजा गया था। शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यालय से अनुमति मिलने के बाद इसका उपयोग पार्किंग के लिए हो सकेगा पूरी संपत्ति पर पार्किंग बनी तो इसकी क्षमता डेढ़ हजार वाहनों से अधिक होगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज
उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, जिलाधिकारियों को निर्देश
उत्तराखंड : भवाली बाईपास और कैंचीधाम प्रोजेक्ट का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर
उत्तराखंड: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत से मचा कोहराम
उत्तराखंड: यहाँ आबादी क्षेत्र में हाथी ने मचाया उत्पाद, खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका 
