नैनीताल: जिला मजिस्ट्रेट ने गुंडा एक्ट मामलों में लिया निर्णय
नैनीताल जनपद में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल द्वारा गुंडा एक्ट से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण आदेश पारित किए गए हैं। पुलिस आख्या एवं मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर जहां कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई निरस्त की गई है, वहीं दो व्यक्तियों को जनपद से बाहर रखने का आदेश जारी किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार—
शाहरुख पुत्र मोहम्मद सलीम, थाना बनभूलपुरा, वर्तमान में मंडी में सब्जी बेचकर आजीविका चला रहा है।
विजय शर्मा, थाना रामनगर, वर्तमान में किसी भी अवांछित गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया है।
लखन भोला, थाना बनभूलपुरा, पत्नी व बच्चों के साथ हरिद्वार में निवास कर रहा है।
विनायक पुत्र अनिल कुमार, थाना रामनगर, पुलिस आख्या के अनुसार वर्तमान में उसका चाल-चलन सामान्य है।
आशु श्रीवास्तव पुत्र श्याम श्रीवास्तव, थाना रामनगर, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में शांत है।
अमन गुप्ता पुत्र सीताराम, थाना लालकुआं, मजदूरी कर जीवनयापन कर रहा है।
इन सभी मामलों में जिला मजिस्ट्रेट ने यह मानते हुए कि वर्तमान में इन व्यक्तियों की गतिविधियाँ सामान्य हैं और सार्वजनिक शांति के लिए कोई तात्कालिक खतरा नहीं है, उनके विरुद्ध प्रस्तावित/चल रही गुंडा एक्ट की कार्यवाही को निरस्त कर दिया है।
वहीं दूसरी ओर—
शाहरुख पुत्र साजिद, निवासी इंदिरा नगर, थाना बनभूलपुरा
नवीन सिंह रावत पुत्र दीवान सिंह रावत, निवासी डाक बंगला वार्ड संख्या–1, थाना कालाढूंगी
के संबंध में जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर इन्हें छह माह के लिए गुंडा घोषित करते हुए जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर रहने का आदेश जारी किया है।
प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय पूरी तरह तथ्यों, पुलिस आख्या और वर्तमान परिस्थितियों के आकलन के बाद लिया गया है, ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और कानून का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बच्चों के लिए ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेवा शुरू
उत्तराखंड :(Govt Job) छह भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी
उत्तराखंड : 5 वर्षीय बच्चे को घर से उठाकर ले गया गुलदार,क्षेत्र में दहशत का माहौल
देहरादून :(बड़ी खबर) DGP की हाई लेबल बैठक, कई निर्देश, सिविल मामलों में हस्तक्षेप करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध होगी कठोर कार्यवाही
उत्तराखंड: धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया
उत्तराखंड: अब अल्पसंख्यक संस्थाओं की मान्यता और सिलेबस तय करेगा नया शिक्षा प्राधिकरण
देहरादून: समान कार्य समान वेतन के रूप में सीएम धामी ने दर्ज की एक और उपलब्धि
देहरादून :(बड़ी खबर) दीपेंद्र कोशियारी के नेतृत्व में CM से मिली वनअधिकार समिति , बिंदुखत्ता राजस्व बनाए जाने की मांग
देहरादून :(बड़ी खबर) जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज 
