नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर 03 लोगों को टक्कर मारने के मामले में SSP नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने अपनाया कड़ा रुख
पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, अभियोग हुआ दर्ज
कहा कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो
नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं अनुशासित बनाए रखने हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टी०सी०* द्वारा *कड़ा रुख अपनाया* गया है। *कर्तव्य के प्रति लापरवाही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही* की जा रही है।रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा द्वारा कर्तव्यहीनता, नशे में वाहन चलाकर तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास 03 लोगों को टक्कर मारने की घटना कारित कर पुलिस विभाग की छवि को धूमिल किया गया।
मामले का एसएसपी नैनीताल द्वारा संज्ञान लेकरआज दिनांक 26.12.2025 को उक्त कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा उक्त के विरुद्ध थाना तल्लीताल में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है
SSP नैनीताल का स्पष्ट संदेश:
*पुलिस एक अनुशासित बल है।* किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर अनुशासनहीन आचरण करने या कानून का उल्लंघन करने की कोई भी घटना सामने आती है, *तो उसे किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।*दोषी पुलिसकर्मी चाहे किसी भी रैंक या पद पर क्यों न हो, उसके विरुद्ध तत्काल कठोर विभागीय कार्यवाही के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
कानून सबके लिए समान है, चाहे वह कानून का रखवाला ही क्यों न हो।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत
नैनीताल : यहां मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे अधिकारी, मिले 15 कर्मचारी गायब
उत्तराखंड: रानीखेत की बिटिया चंडीगढ़ जाकर लेखन प्रतियोगिता में जीत लाई राज्य स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 
