भवाली- पहाड़ों में आए दिन हादसों की खबर अब आम हो गई है। इस बार एक ऐसी ही घटना ने लोगों को परेशान कर दिया। पहाड़ की सड़क पर चल रही एक कार अचानक नीचे चल रही दूसरी कार के ऊपर गिर गई। इसकी वजह से दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। फ्रूट मार्केट के पास हुई इस घटना में किसी को चोट तो नहीं आई। लेकिन दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त जरूर हो गई।
बीते दिन फ्रूट मार्केट से रेहड़ को जाने वाले रास्ते पर एक वरना कार संख्या DL 8X 2670 ढलान पर आते समय अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे गिर गई और इस दौरान यह गाड़ी मुख्य सड़क में रामगढ़ से भवाली की ओर जाती ब्रेजा कार संख्या यूके 04 एजे 2197 के ऊपर जा गिरी। ब्रेजा में नैकाना, रामगढ़ के रहने वाले रोहित नेगी और विपिन सिंह सवार थे। जबकि वरना में साकिर हुसैन समेत जाकिर व सद्दाम खान बैठे थे।

हादसे में दोनों कारों के बुरी तरह से परखच्चे उड़ गए। सभी को हल्की फुल्की चोट भी आई। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस की टीम भी मौके पर आई। हालांकि, दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने जानकारी दी और बताया कि वरना कार के ब्रेजा के ऊपर गिर जाने से कारें क्षतिग्रस्त हुई हैं। मगर हादसे में सभी सुरक्षित हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी पर था शक…पिता ने दोस्त संग रची खौफनाक साजिश, लाड़ली की हत्या के बाद गंगनहर में फेंकी लाश
उत्तराखंड : लंबे इंतजार के बाद छह वन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
रक्षाबंधन पर सीएम धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में किसान महासभा का बड़ा ऐलान, चुनाव से पहले राजस्व गांव का मुद्दा फिर गरमाया
हल्द्वानी गोरापड़ाव डकैती कांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
नैनीताल : DM ने पीके और हैप्पी को किया जिला बदर
उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार का मौका, यहाँ 700 पदों पर होगी भर्ती
उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड: हत्या के बाद भाग रहे थे तीन बदमाश, पुलिस ने घेरा तो शुरू हो गई फायरिंग, एक को लगी गोली
उत्तराखंड: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निजी विद्यालयों की शुल्क शिकायतों की समीक्षा, जांच व निस्तारण के निर्देश 
