Khairana Accident: आज सुबह 4:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि जौरासी के पास एक वाहन खाई में गिर गया है । सूचना के बाद दिलीप कुमार चौकी प्रभारी खैरना पुलिस टीम व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जौरासी के पास कोसी नदी में 30 मीटर नीचे गिरे वाहन संख्या टैक्सी UK05TA4185 में छह लोग सवार थे। पुलिस टीम द्वारा खाई में गिरे वाहन से रेस्क्यू कर अपने निजी वाहन से CHC गरमपानी पहुंचाया गया। CHC के डॉक्टरों ने 06 व्यक्तियों में से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया।
वहीं एक व्यक्ति वाहन के नीचे दबा था उसे भी वाहन से निकलकर CHC गर्म पानी लाया गया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की स्थिति अत्यंत खराब होने पर उसने अस्पताल में दम तोड दिया, जिसे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। अन्य तीन घायलों को CHC में ही उपचार कर दिया गया। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूछने पर घायलों ने बताया कि गाड़ी हल्द्वानी से बेरीनाग जा रही थी। वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण असंतुलित होकर खाई में गिर गयी।

हादसे में छतर सिंह खड़ायत पुत्र डिगर सिंह खड़ायत उम्र 31 निवासी ग्राम डीडीहाट थाना डीडीहाट की मौत हो गई जबकि हरीश कुमार पुत्र जोगाराम उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम मानीपुर पोस्ट राईआगर थाना बेरीनाग, सूरज सिंह पुत्र पान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम कांडे किरोली थाना बेरीनाग, जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला निवासी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सुकलाड़ी थाना बेरीनाग, संतोष कुमार मेहर पुत्र मेहर कुमार मेहर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम धौला बलिया थाना बेरीनाग, हरीश कुमार पुत्र तारा राम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बेलकोट थाना बेरीनाग शामिल है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
