भारत मौसम विभाग, देहरादून, उत्तराखण्ड द्वारा दिनाँक 18 जुलाई, 2025 को प्रातः 09:00 बजे के मौसम पूर्वानुमान से सम्बन्धित प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में दिनांक 20, 21 एवं 22 जुलाई, 2025 को अनेक स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा ऑरेंज एलर्ट की चेतावनी जारी की गयी है जिसमें जनपद अन्तर्गत गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गई है (०) अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत इस अवधि में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त अधिकारी अलर्ट पर रहेगें तथा क्षेत्रो में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों/ संसाधनों को भी अलर्ट पर रखेंगे (०) विशेषकर भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत मलुवा तथा गिरे पेड़ो के त्वरित निस्तारण के साथ सर्तकता बनाए रखने हेतु अलर्ट पर रखेंगे (०) लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा संवेदनशील मोटर मार्गो / स्थानों पर उक्त अवधि में जे०सी०बी० मशीन एवं गैग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए (.) समस्त जिला/परगना/विकास खण्ड एवं सम्बन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने कार्य मुख्यालय पर बने रहेगें, अधिकारी/कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन (ON) रखेगें तथा प्रत्येक घण्टे आपदा क्षति सम्बन्धित सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के दूरभाष संख्या 05942-231178/79/81 एवं मो० नं0 8433092458 तथा टॉल फ्री नं 1077 पर आवश्यक रूप से उपलब्ध करायेगे (1)

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

