भवाली बाजार में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी।
भंवाली (नैनीताल)- उत्तराखण्ड के भावली बाजार में भीषण आग लग गयी। लकड़ी की बाजार में आग की संवेदनशीलता को देखते हुए एयर फोर्स भवाली और भीमताल के दमकल विभाग के साथ नैनीताल और हल्द्वानी से भी वाहन पहुंचे।
भवाली मुख्य बाजार स्थित मंदिर से लगी दुकानों में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। आग, बाजार की दूसरी दुकान से शुरू हुई और अलग बगल की दुकानों पर पहुंचने लगी। भूस्वामियों समेत स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। भावली के एयर फोर्स स्टेशन समेत भीमताल के दमकल वाहन मौके पर पहुँच गए।
सूखी लकड़ियां और हवा के चलते आग तेजी से ऊपर और अलग बगल में फैल गई। स्थानीय लोगों ने भी बाल्टियों और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। नैनीताल और हल्द्वानी से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके के लिए रवाना हुई। इस बीच, पुलिस ने भवाली भीमताल मार्ग में ट्रैफिक को नियमित दूरी पर रोक दिया। माना जा रहा है कि मंदिर से चौराहे की तरफ एक दुकान के बगल में किसी महिला की दुकान है जहां से आग शुरू हुई। आग फैलकर निचले तल से ऊपर तक पहुँच गई। आग, अगल बगल के भवनों को भी अपने चपेट में लेने लगी। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश
लालकुआं : इस दिन से दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये प्रति लीटर मिलेगी बढोत्तरी
उत्तराखंड : नवोदय परीक्षा को लेकर आई अपडेट
उत्तराखंड : गैस का संकट बढ़ा तो होटलों को जलौनी लकड़ी देंगेः सुबोध
देहरादून: जंगल में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर 

