आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी छात्र शाखा की वार्षिक आम सभा (AGM)-2025 का सफल आयोजन।
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के परिसर संस्थान, महिला प्रौद्योगिकी संस्थान, देहरादून की आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी स्टूडेंट ब्रांच की वार्षिक आम सभा(AGM)का आयोजन दिनांक 01-06-2025 को केसरिया, देहरादून में किया गया।
आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच के काउन्सलर श्री के.सी.मिश्रा नहीं बताया कि स्टूडेंट ब्रांच के पूर्व सभी पदाधिकारियो ने अपनी कार्य-अवधि में स्टूडेंट ब्रांच को नई ऊँचाई तक पहुँचाया है। पूर्व चेयर-जेसिका बर्नवाल, वाईस चेयर-प्रियांशी कराकोटी, सेक्रेटरी-यशी द्विवेदी, डब्लू. आई. ई.(WIE)एफिनिटी ग्रुप चेयर-भाविका भट्ट और कोषाध्यक्ष- शिवानी धोनी ने विगत वर्ष में किये गये कार्य प्रकाश डाला व नवीन पदाधिकारियो और सदस्यों के साथ अपना अनुभव साझा किया।
नवीन पदाधिकारियो की घोषणा आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर श्री के. सी. मिश्रा जी द्वारा की गयी, जिसमे आई.ई.ई.ई. डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच की नवीन चेयर- निशा बिष्ट, वाईस चेयर-अदिति चंद, सेक्रेटरी-आर्ची अग्रवाल, डब्लू. आई. ई.(WIE)एफिनिटी ग्रुप की चेयर-आदया गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष-शिवानी धोनी को सर्व सहमति से पदभार ग्रहण करवाया गया।
समारोह के प्रारम्भ में सभी पूर्व पदाधिकारी, पूर्व सदस्यों व वर्तमान आई.ई.ई.ई.सदस्यों को तिलक लगा कर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया गया एवं अदिति सिंह के माध्यम से वार्षिक आम सभा (ए.जी.एम.) के महत्व के बारे में बताया गया।
आई.ई.ई.ई डब्लू.आई.टी. स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर श्री के. सी. मिश्रा ने पूर्व सदस्यों की कार्यशैली की सरहाना की और उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ सभी पूर्व पदाधिकारियो व सदास्यो को कार्य-अवधि के प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।
समारोह की समाप्ति में सभी के लिए दोपहर के सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गयी। बैठक के सफ़ल आयोजन के लिए स्टूडेंट ब्रांच काउंसलर श्री के. सी. मिश्रा ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
