लालकुआं – विद्युत आपूर्ति ठप होने के बाद लाइन में फॉल्ट ढूंढने के दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाह हो जाने के चलते बिंदुखत्ता निवासी युवा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई, युवक की मौत की खबर से जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम लगभग 6 बजे विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र का विद्युत लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फाल्ट ढूंढ रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन में करंट का प्रवाह हो जाने के चलते सुनील को करंट लगने के चलते वह विद्युत पोल से नीचे गिर गया। जिससे वह मूर्छित हो गया, आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना लालकुआं विद्युत सब स्टेशन में दी, तथा तुरंत ही सुनील को डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
28 वर्षीय सुनील बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट क्षेत्र का निवासी था, विद्युत विभाग में लाइनमैन था, उसके दो बच्चे जिनमें 4 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ और तीन वर्षीय पुत्री निहारिका हैं, जबकि पत्नी मंजू देवी, पिता कुंवर सिंह दानू, माता कमला देवी और बड़ा भाई करन दानू जोकि फास्ट फूड की दुकान चलाता है, का घटना की सूचना मिलते ही रो-रो कर बुरा हाल है।
विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली का कहना है कि संभवत लाइन में बैक करंट आने के चलते यह घटना हुई है।
वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर घटना की सूचना के बाद ब्रेकडाउन लिया था इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। उन्होंने बताया कि वह डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हैं। उन्होंने उक्त घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन 
