हल्द्वानी: नैनीताल जिले में तीन दिन पहले पुलिस को भीमताल झील से एक महिला की लाश मिली थी, जिसकी शिनाख्त हो गई है. महिला यूपी के जालोनी जिले के उरई की रहने वाली थी. महिला का नाम पुष्पा देवी थी. पति ने ही पुष्पा देवी की हल्द्वानी पहुंचकर शिनाख्त की है. पति ने एक युवक पर पुष्पा देवी की हत्या का आरोप लगाया है. पति का कहना है कि पुष्पा देवी एक युवक के साथ उत्तराखंड आई थी. उसी ने हत्या कर पुष्पा देवी का शव झील में फेंका था।
वहीं पुलिस इस मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. हालांकि पुलिस को इस बात से साक्ष्य जरूर मिले है कि महिला और युवक होटल में रुके थे. महिला की मौत के बाद से ही युवक गायब है।
बता दें कि बीती सात जून को भीमताल में मोआना ग्रैंड होटल के पास झील में महिला का शव मिला था. महिला के शरीर पर चोट के निशान भी थे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए हल्द्वानी मोर्चरी में रखवा दिया था. तीन दिन बाद आज एक व्यक्ति हल्द्वानी पहुंचा और उसने मोर्चरी में रखी लाश की शिनाख्त अपनी पत्नी पुष्पा देवी (27) के रूप में की. पुष्पा देवी के पति का नाम ऋषि तिवारी है।
ऋषि तिवारी ने पुलिस को बताया कि उसका ससुराल घर के पास में है. पत्नी पुष्पा देवी कुछ समय से मायके में थी. 27 मई को वह मायके से ससुराल जाने की बात कहकर सूटकेस लेकर निकली थी, लेकिन वो ससुराल नहीं पहुंची. पुष्पा देवी का मोबाइल भी बंद आ रहा था।
ऋषि तिवारी ने अपनी पत्नी को इधर-उधर काफी ढूंढा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया. आखिर में ऋषि तिवारी ने जालोनी में ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसी बीच ऋषि तिवारी का पता चला कि एक महिला की लाश नैनीताल झील में मिली है, जिसके बाद वो यहां पहुंचे और अपनी पत्नी की शिनाख्त की।
ऋषि तिवारी का आरोप है कि उसकी पत्नी एक युवक के साथ घूमने आई थी, उसी ने हत्या की है. वहीं, भीमताल थाना प्रभारी विमल मिश्रा का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल पाएगा. महिला के साथ आए युवक की तलाश की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां दर्शन को आए श्रद्धालु का रुपयों से भरा बैग सकुशल लौटा कर ईमानदारी की मिसाल की पेश
देहरादून:(बड़ी खबर) इन अधिकारियों के हुवे तबादले
देहरादून : इनको बनाया गया पंतनगर विश्वविद्यालय का कुलपति
नैनीताल :(दुखद) मैक्स गिरी खाई में, दो की मौत, चार घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) तूफान, ओलावृष्टि के अलर्ट जारी
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी ने केंद्र से की ये बड़ी मांग
उत्तराखंड: पत्नी की याद में बुजुर्ग ने बनाया मंदिर, हर दिन करते हैं पूजा
उत्तराखंड में बिजली संकट गहराया, गर्मी के बीच केंद्र से मांगी मदद
उत्तराखंड: 77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कल और परसों बारिश का अलर्ट 
