भीमताल- राज्य से पलायन रोककर प्रवासियों को स्वरोजगार देने की मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का नैनीताल जिले में पहला साक्षात्कार आयोजित हुआ. जिसमें मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में प्रवासियों और बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किए जाने को लेकर साक्षात्कार हुआ।
हल्द्वानी- राशन डीलरों की यह मांग सरकार ने नहीं मानी तो, बंद हो सकता है राशन वितरण
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार करने के इच्छुक 50 अभ्यर्थियों को दो चरण में बुलाया गया था जिसमें से केवल 45 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पहुंचे जिनमें से नौ प्रवासी थे। स्वरोजगार लगाने के लिए हुए इस साक्षात्कार में 9 प्रवासियों सहित 44 अभ्यर्थियों के लिए स्वरोजगार खोलने के लिए लोन के आवेदन स्वीकृत किए गए।

घर आकर यह काम करना चाहते हैं प्रवासी
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया अधिकांश बेरोजगार पोल्ट्री फॉर्म, परचून की दुकान, ऑटो सर्विस सेक्टर, नमकीन मिठाई निर्माण, कॉस्मेटिक की दुकान सहित अन्य स्वरोजगार करना चाहते हैं। इसके अलावा अन्य आवेदन कर्ताओं के साक्षात्कार भी जल्द दूसरे साक्षात्कार कार्यक्रम में किए जाएंगे। इस दौरान एलडीएम एमएस जंगपांगी, आईटीआई के प्रिंसिपल जेएस जलाल, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तम सिंह, नंदा भट्ट, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से केसी सती सहित तमाम विभागीय लोग मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू, 
