- दहेज के लिए की पत्नी की हत्या!… आरोपी बीएड कॉलेज का मालिक गिरफ्तार
उत्तराखंड में महिला की आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने निजी बीएड कॉलेज के मालिक आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि पति ने दहेज के लिए पत्नी की हत्या की है। पुलिस की जांच में आरोपी के अन्य युवतियों से संबंध होने के चलते पत्नी से विवाद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, रश्मि सिंह (32) पत्नी हरित सिंह निवासी एच कलस्टर शिवालिक नगर ने रविवार को अपने कमरे में फांसी लटकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पति से विवाद होने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। शनिवार की रात विवाद होने के बाद पति हरित सिंह अपने कॉलेज में सोने चला गया था। तब पत्नी ने फांसी लगा ली थी। घर पर कामकाज करने वाली महिला के पहुंचने पर रविवार की सुबह घटना का पता चला था।
विवाहिता के भाई कपिल पुत्र चंदर सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना सरधना जिला मेरठ ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति हरित उर्फ बिटटू, सास सुमन व ससुर शीशपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि पति, सास-ससुर रश्मि से मारपीट करते थे। शनिवार की रात पति ने शराब के नशे में आया था। एक युवती का फोन आने पर पत्नी ने विरोध किया था। तब पति ने रस्सी के फंदा बनाते हुए उसकी हत्या कर दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि आरोपी पति हरित सिंह उर्फ बिट्टू को शिवालिक नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटे के जन्मदिन से पहले घर में महिला की हुई संदिग्ध मौत
उत्तराखंड में शोक की लहर, कल हरिद्वार में होगा खंडूड़ी का अंतिम संस्कार!
उत्तराखंड : बरेली रोड पर बढ़ते सड़क हादसे, सांसद अजय भट्ट ने उठाई आवाज
उत्तराखंड : बॉलीवुड स्टाइल में तैयार हुआ ‘महकी फ़िज़ा’, यूट्यूब और OTT पर जल्द रिलीज़
नैनीताल :(बड़ी खबर) अधिकारी कर्मचारी ध्यान से सुन लें, निजी काम में सरकारी वाहन इस्तेमाल करते दिख गए तो होगी कार्रवाई, शटर डे ‘नो व्हीकल डे’
देहरादून :(दुखद खबर) पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन
नैनीताल की बेटी उदिता पनेरू का अंडर-18 नेशनल में दूसरी बार चयन, पढ़ाई और खेल में कर रही कमाल
उत्तराखंड: दोपहर में बाहर न निकलें, एडवाइजरी जारी, मैदानों में बढ़ेगा हीट अटैक, अगले 4 दिन भीषण गर्मी
नैनीताल : हाईप्रोफाइल यौन शोषण मामले में बड़ा एक्शन, भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे हिरासत में
देहरादून :(ध्यान दें!) जनगणना कार्य में बाधा डाली तो होगा सीधे मुकदमा 
