- क्वारब से रात में वाहनों के आवागमन पर रोक
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप दरकती पहाड़ी का स्थायी समाधान न होने से मुसीबत बढ़ती जा रही है। पहाड़ी से लगातार गिर रहे पत्थरों को देखते हुए जिला प्रशासन ने रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। दरअसल, लंबे समय से क्वारब के समीप लगातार पहाड़ी दरक रही है। पहाड़ी से भूस्खलन के चलते एनएच पर कई बार मलबा आ रहा है। इससे कई बार यातायात बाधित हो रहा है। जबकि लगातार भूस्खलन से क्वारब के समीप सड़क लगातार धंस रही है। सड़क धंसने से अब वहां पर मार्ग की चौड़ाई केवल तीन मीटर रह गई है। जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों समेत यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं, अब दुर्घटना की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एनएच पर रात के समय वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डीएम आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि एहतियान मार्ग को आगामी 26 दिसंबर तक रात के समय में बंद किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम 

