उत्तराखंड में मानसूनी बारिश फिर पकड़ रही रफ्तार, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। राज्य के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पर्वतीय जनपदों के अनेक स्थानों और मैदानी क्षेत्रों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

विशेषकर रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा पर्वतीय जनपदों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर भी शुरू हो सकता है। इन स्थितियों को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
राजधानी देहरादून की बात करें तो आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
