भीमताल (नैनीताल)। जिले के 351 प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के करीब 1500 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को एक जुलाई से 21 जुलाई तक अपनी और छात्रों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र पर दर्ज नहीं कराना भारी पड़ गया।
मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जायसवाल ने बृहस्पतिवार को ऐसे प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों और शिक्षक-शिक्षिकाओं का जुलाई माह का वेतन रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं। की इस कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मची हुई है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) जायसवाल ने बताया कि बेतालघाट में 41, भीमताल 68, धारी 16, हल्द्वानी 48, कोटाबाग 27, रामगढ़ 45 ओखलकांडा 61 और रामनगर के 45 विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपनी और छात्रों की उपस्थिति विद्या समीक्षा केंद्र पर दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में शिक्षकों को रोजाना उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उपस्थिति दर्ज न होने पर वेतन रोकने की चेतावनी भी दी थी।
सीईओ ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराने के चलते इन विद्यालयों में तैनात लगभग 1500 शिक्षकों का जुलाई का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अगर खंड शिक्षाधिकारी और उप शिक्षाधिकारी की ओर से शिक्षकों का वेतन आहरण किया गया तो उनका भी जुलाई का वेतन रोक दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्या समीक्षा केंद्र पर उपस्थिति दर्ज कराना जरूरी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
