- अतिथि शिक्षक मनमर्जी अवकाश से नहीं ले पाएंगे
देहरादून। सरकारी स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षक मनमर्जी से अवकाश नहीं ले पाएंगे। अतिथि शिक्षकों को महीने में सिर्फ एक दिन का ही अवकाश अलग से मिलता है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को पत्र जारी कर अतिथि शिक्षकों के लगातार अवकाश पर रहने की स्थिति में प्रभावित अतिथि शिक्षक को तैनाती देने के आदेश दिए हैं।
उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में 4500 से अधिक अतिथि शिक्षक तैनात हैं। शिक्षा विभाग की ओर से इन्हें महीने में सिर्फ एक दिन अवकाश की अनुमति दी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकसमय-समय पर विद्यालय से अवकाश अथवा अनुपस्थित रहते हैं। यह भी देखने में आया है कि अतिथि शिक्षक अवैतनिक अवकाश के लिए स्कूल में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अनुपस्थित रह जाते हैं। इस तरह के अनाधिकृत अवकाश से स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में शिक्षण व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नियमानुसार प्रभावित शिक्षक की तैनाती सुनिश्चित की जाए। जिससे पठन-पाठन प्रभावित न हो।

सिर्फ मातृत्व अवकाश पर लंबी छुट्टी
शिक्षा विभाग सिर्फ मातृत्व अवकाश पर ही अतिथि शिक्षकों को लंबी छुट्टी देता है। वर्ष 2018 में सरकार ने अतिथि शिक्षकों के लिए साप्ताहिक अवकाश और सरकारी छुट्टी के अतिरिक्त हर महीने एक अवकाश देने की स्वीकृति दी थी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
