हल्द्वानी: हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने शहर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से बड़ी संख्या में विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले पर चिंता जताई है। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर इन तबादलों की समीक्षा करने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावित होने से बचाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हल्द्वानी पूरे कुमाऊं मंडल का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधम सिंह नगर सहित कई जिलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
विधायक ने बताया कि हाल ही में डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय से 16, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल से 8 और महिला अस्पताल से 8 विशेषज्ञ डॉक्टरों** का तबादला किया गया है। उनका कहना है कि इससे सर्जरी, मेडिसिन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, शिशु रोग, एनेस्थीसिया, माइक्रोबायोलॉजी और इमरजेंसी जैसी महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
सुमित हृदयेश ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का सबसे अधिक असर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों पर पड़ेगा। समय पर इलाज और ऑपरेशन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं….जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तबादलों की दोबारा समीक्षा की जाए। यदि प्रशासनिक कारणों से तबादले जरूरी हों तो उनके स्थान पर समान विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों की जल्द नियुक्ति की जाए, ताकि कुमाऊं मंडल की स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के जारी रह सकें।
ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
