लालकुआं: नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम विजयपुर, गोलापार में प्रस्तावित विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग और कॉजवे का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण और आवागमन से जुड़ी विभिन्न समस्याएं सांसद के सामने रखीं। इस पर सांसद अजय भट्ट ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने…और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
सांसद ने अधिकारियों को सूखी नदी पर पुल निर्माण के लिए आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश भी दिए…ताकि भविष्य में इस दिशा में जल्द कार्रवाई हो सके।
अजय भट्ट ने कहा कि सरकार क्षेत्र में बेहतर सड़क संपर्क और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विजयपुर–पहाड़पानी मार्ग बनने से स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल, मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी, ग्राम प्रधान बच्ची सिंह बिष्ट, स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
