उत्तराखंड: सगाई की जिद पर अड़ा नाबालिग, बाल विकास विभाग ने रुकवाई रस्म
रुद्रप्रयाग। जनपद के एक गांव में नाबालिग लड़के की 19 वर्षीय युवती से सगाई की सूचना पर बाल विकास विभाग की टीम तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर सगाई की रस्म रुकवा दी। हालांकि नाबालिग लड़का विवाह के लिए अड़ा रहा, लेकिन टीम की समझाइश के बाद परिजनों ने सगाई टाल दी।
मामला मंगलवार को सामने आया जब विभाग को सूचना मिली कि जिले के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़के का विवाह निकटवर्ती गांव की युवती से तय किया गया है और इसी सप्ताह सगाई की तैयारी है। सूचना पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर सुरेंद्र सिंह और केस वर्कर अखिलेश सिंह की टीम मौके पर भेजी गई।
टीम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को बताया कि बाल विवाह एक गंभीर अपराध है, जिसके तहत दो वर्ष तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माना अथवा दोनों सजाएं एक साथ हो सकती हैं। टीम ने नाबालिग को भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह युवती से विवाह की जिद पर कायम रहा।
टीम ने परिवार को हाल ही में लागू हुई समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की जानकारी भी दी। बताया कि अब विवाह का पंजीकरण अनिवार्य हो गया है और नाबालिग का विवाह पंजीकृत नहीं किया जा सकता। यदि जबरन विवाह किया गया, तो कानूनी कार्रवाई तय है।
डॉ. अखिलेश मिश्र ने बताया कि जनपद में अब तक नाबालिग के विवाह व सगाई रोकने के कुल 17 मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों में विभाग ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए सगाई या विवाह को समय रहते रुकवाया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में विभाग जनजागरूकता अभियान चला रहा है ताकि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
