सरकार ने पुलिस कर्मियों के भत्ते में किया इजाफा
देहरादून: राज्य सरकार ने पुलिस कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। उनके पौष्टिक आहार, धुलाई और हाई एल्टीट्यूड भत्ते में इजाफा कर दिया है। बुधवार को गृह विभाग के अपर सचिव अपूर्वा पांडेय ने यह आदेश किए हैं।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक समारोह में पुलिस कर्मियों के विभिन्न भत्ते बढ़ाने का ऐलान किया था। बुधवार को इसका औपचारिक आदेश कर दिया है।
सहायक उप निरीक्षकों को अब 1475 रुपये प्रति माह के बजाय 1575 रुपये पौष्टिक आहार भत्ता मिलेगा जबकि हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों को 1700 के बजाय 1800 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 1550 के बजाय
पौष्टिक आहार, धुलाई और हाई एल्टीट्यूड भत्ता बढ़ाया गया
1650 रुपये भत्ता प्रतिमा मिलेगा। इसी तरह पुलिस महकमे के राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को धुलाई भत्ता प्रतिमाह 200 रुपये के बजाय 300 रुपये मिलेगा। इसके अलावा हाई एल्टीट्यूड भत्ते में भी इजाफा किया गया है। अभी तक 9000 फीट से अधिक ऊंचाई में तैनात पुलिस कर्मियों और एसडीआरएफ की जवानों को प्रतिदिन के हिसाब से 200 रुपये अतिरिक्त भत्ता मिलता था, अब यह 300 रुपये कर दिया गया है। सरकार ने पुलिस कर्मियों को सौगाद दी है। गृह विभाग ने इसके आदेश कर दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
