हल्द्वानी: हल्द्वानी के सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की लगातार बिगड़ती स्वास्थ्य सुविधाओं ने मरीजों और तीमारदारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इलाज के लिए जरूरी संसाधनों और सुविधाओं के अभाव में लोग निजी अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरी नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि यदि व्यवस्थाएं सुधार नहीं हुईं…तो सीएमओ को दस दिन में तबादला कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने एमबी इंटर कॉलेज में सहकारिता मेले में भाग लेने के बाद मंगलवार को बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बंद पड़े आईसीयू, इमरजेंसी और अन्य वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से बातचीत की। मंत्री ने अधिकारियों को अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और मरीजों को दवा व इलाज में कोई परेशानी न होने के सख्त निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमओ हरीश चंद्र पंत, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, पार्षद प्रेम बेलवाल और मनोज शाह भी मौजूद थे।
अस्पताल में कई गंभीर समस्याएं हैं। सीटी स्कैन मशीन लगभग डेढ़ साल से खराब है…जबकि नैनीताल रोड चौड़ीकरण के दौरान जिस कमरे में मशीन लगी थी…उसे भी तोड़ दिया गया। मरीज अब सीटी स्कैन के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल या निजी संस्थानों का रुख करने को मजबूर हैं।
इसके अलावा दो लिफ्टें दो साल से खराब होने के कारण डायलिसिस और अन्य वार्ड के मरीजों को सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं। अस्पताल के मुख्य भवन में इमरजेंसी व वार्ड तो हैं…लेकिन कई जगह प्लास्टर उखड़ा हुआ है और बरसात में सीलन रहती है। जर्जर भवन की मरम्मत का काम शुरू तो हुआ है…लेकिन धीमी गति के कारण बार-बार कार्यदायी संस्था को पत्र भेजकर काम तेज करने की याद दिलानी पड़ रही है।
सीएमओ हरीश चंद्र पंत ने बताया कि बजट उपलब्ध हो चुका है और लिफ्ट व अन्य जरूरी मरम्मत का कार्य जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की परेशानियों को देखते हुए तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जाएँ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
