उत्तराखंड मतदाता सूची अपडेट: नया वोट बनवाने या नाम हटाने के लिए करें आवेदन

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहारादून: उत्तराखंड में चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) शुरू होने से पहले मतदाता अपने वोटर रजिस्ट्रेशन में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसमें आप नया वोट बनवा सकते हैं नाम हटा सकते हैं या पता बदलवा सकते हैं।

विशेष बात यह है कि एसआईआर शुरू होने के बाद यह प्रक्रिया रुक जाएगी केवल आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन का निस्तारण एसआईआर समाप्त होने के बाद होगा। इसलिए जो लोग अभी अपने वोट को सुनिश्चित कर लें….वे एसआईआर में शामिल हो सकेंगे।

जिन मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में दो जगह दर्ज हैं उन्हें तुरंत एक जगह से अपना नाम हटवाना चाहिए। दो जगह नाम होने पर चुनाव आयोग से नोटिस मिलने का खतरा रहता है। वहीं जिन लोगों का वोट अभी नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर

इस प्रक्रिया के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 उपलब्ध हैं।

फॉर्म-6: नया वोट बनवाने के लिए

फॉर्म-7: दो जगह नाम होने पर एक जगह से हटवाने के लिए

फॉर्म-8: अपने वोटर विवरण (नाम, पता आदि) में सुधार के लिए

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

इन सभी फॉर्म के साथ चुनाव आयोग ने गाइडलाइन भी दी हैं। आवेदन के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। अभी इस प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाता सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनका नाम एसआईआर में शामिल हो…और भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े। 

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें