हरिद्वार : हरिद्वार में बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस असली परीक्षार्थी की जगह हिंदी का पेपर दे रहे सात आरोपितों को पकड़ चुकी थीजबकि एक आरोपी फरार बताया गया था। मामले में प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर कोतवाली रानीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कर परीक्षा दिलाने वाले आरोपी की पहचान चंगेज अंसारी निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक वह खुद को एक स्कूल का प्रिंसिपल बताता था और द सक्सेज प्वॉइंट नाम से ऑनलाइन कोचिंग ग्रुप भी चलाता था।
पूछताछ में सामने आया कि ट्यूशन के नाम पर रकम लेकर दूसरी छात्रा की फोटो लगाकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराया गया और उसी आधार पर परीक्षा दिलाई गई। पुलिस ने आरोपी को धोखाधड़ी, कूटरचना और सार्वजनिक परीक्षा में प्रतिरूपण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संबंधित स्कूल की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..
सीएम धामी के निर्देश पर हल्द्वानी में एक्शन तेज, जलभराव से निपटने के लिए 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) उपनल कर्मियों के लिए और आदेश जारी
उत्तराखंड: अब सुरक्षित होंगे वन्यजीव! 12 KM लंबा एशिया का सबसे बड़ा कॉरिडोर तैयार, जानिए खासियत
उत्तराखंड: 20 दिन में आदेश नहीं तो कार्रवाई तय! सीएम पुष्कर सिंह धामी का सख्त संदेश
हल्द्वानी: अंडर-18 बास्केटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन; ‘डाउनटाउन’ और ‘RBC’ की खिताबी जीत
देहरादून :(दुखद) सूचना विभाग कर्मी विनोद प्रसाद का आकस्मिक निधन
उत्तराखंड: आईएफएस संजीव चतुर्वेदी ने भत्तों की पूरी राशि दान की, पेश की मिसाल
हल्द्वानी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सशक्त भविष्य का सूर्योदय — भावना मेहरा
उत्तराखंड: डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में मैजिक शो बंद 
