उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में कोसी नदी के किनारे एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जान दे दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव के मदनपुरा छोई का रहने वाला 21 साल का विनोद सिंह हनुमान धाम के बाहर एक होटल में काम करता था रविवार की शाम को वह घर से खाना खाकर बाहर को निकला जिसके बाद घर वापस नहीं आया। उसकी लाश कोसी नदी के किनारे सोमवार सुबह मिली। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
जानकारी में पता चला कि मृतक विनोद जिस होटल में काम करता था वहां पास ही में रानीखेत की एक युवती भी काम करती थी, जिससे उसकी दोस्ती वह प्रेम प्रसंग था और 15 दिन पहले युवती अपने घर रानीखेत चली गई। यह संभावना जताई जा रही है कि रात में युवती और विनोद के बीच बातचीत को लेकर कुछ कहासुनी हुई होगी।
क्योंकि युवती ने विनोद के दोस्तों को मैसेज किया था और कहा कि, विनोद के बारे में पता कर ले उसने जहर खाया है। लेकिन रात में कोई भी मैसेज नहीं देख पाया। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक परिजनों की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
