उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

Pithoragadh News: पिथौरागढ़ के लिए गर्व का क्षण उस समय आया जब रई निवासी कक्षा 1 के छात्र मास्टर शौर्य शर्मा, पुत्र नवीन शर्मा, ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के दम पर India Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया।मात्र 6 वर्ष 5 माह की आयु में शौर्य ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति और प्रतिभा का परिचय देते हुए कई कठिन उपलब्धियाँ हासिल कीं। उन्होंने शिव तांडव स्तोत्र के 15 श्लोक, उत्तराखंड के 13 जनपदों के नाम, G20 देशों एवं उनकी राजधानियाँ, 195 मान्यता प्राप्त देशों की राजधानियाँ व मुद्राएँ, भारत के 28 राज्यों की राजधानियाँ तथा 31 संक्षिप्त शब्दों के पूर्ण रूप बेहद प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें IBR Achiever सम्मान से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी

रई क्षेत्र में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने शौर्य और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए इसे पूरे क्षेत्र, पिथौरागढ़ जनपद और उत्तराखंड राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है। विद्यालय परिवार ने भी शौर्य शर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ खाई में गिरी पिकअप; चालक की मौत, एक घायल

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें