Lalkuan News- लालकुआं विधायक नवीन दुमका ने बिन्दुखत्ता क्षेत्र में सड़कों की सौगात देते हुए 169.29 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जाने वाली ये सड़कें राजीव नगर, संजय नगर, कालिका मंदिर, बाजपुर चौराहा और 17 एकड़ में बनेंगी।
लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने विकास कार्यों को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिए आज बिंदुखत्ता क्षेत्र में कई सड़कों के शिलान्यास के जहां 52. 57 लाख से राजीव नगर और 68.26 लाख से संजय नगर तथा 20.51 लाख से कालिका मंदिर के पास और 9.36 लाख से बाजपुर चौराहे के समीप, तथा 18.59 लाख से 17 एकड़ क्षेत्र में बन रही सड़क का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि जल्द क्षेत्र की अन्य सड़कों को भी बनाने का काम किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, कुंदन चुफाल, इंदर बिष्ट, गोविंद दानु, मनोज बसनायत, सोनू सुयाल, नवीन पपोला, हेमंत कुमार, प्रकाश आर्य, देवेंद्र जग्गी, तारा जोशी, हेम पांडे, विपिन राजभर और संजय चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद
हल्द्वानी : यहां ट्रैक्टर सवार की गुंडागर्दी, ढाबे के बाहर खड़ी कार पर तीन बार चढ़ाया ट्रैक्टर, वीडियो वायरल 
