लालकुआं। नैनीताल जिले के अंतर्गत बिंदुखत्ता में एक खेत से दूसरे खेत में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा गेहूं की फसल ले जाते समय रास्ते में विद्युत ट्रांसफार्मर में हुई स्पार्किंग के चलते ट्राली में भरे गेहूं में आग लग गई, जिसके चलते 15 कुंतल गेहूं जलकर राख हो गए, उक्त घटना से गरीब बटाईदार के परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां बिंदुखत्ता के इंद्रा नगर द्वितीय निवासी त्रिलोक सिंह डांगी बटाईदार का काम करता है, जिसके द्वारा बटाई के दौरान एक खेत में पैदा किए गए 15 कुंतल गेहूं की फसल को ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर दूसरे खेत में पहुंचाया जा रहा था, जैसे ही उक्त ट्रैक्टर ट्राली दानू स्कूल के समीप पहुंची थी कि अचानक वहां पर स्थित एक विद्युत ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग हुई जिससे निकली चिंगारी ने गेहूं में आग पकड़ ली।
वही, सड़क पर चल रहे राहगीरों ने चलते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लगते हुए देखा तो ट्रैक्टर रुकवा कर उसे बुझाने का प्रयास किया, परंतु तब तक पूरा गेहूं जलकर राख हो गया था, लेकिन ट्राली को आग लगने से बचा लिया गया। उक्त घटना से गरीब बटाईदार को भरी नुकसान हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा 

