लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले एक माह से निमोनिया से पीड़ित थे और दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचाराधीन थे। आज शाम लगभग चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही लालकुआं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।
रामबाबू मिश्रा लंबे समय से लालकुआं के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रहे। उन्होंने देहरादून से लेकर दिल्ली तक कई मुद्दों को उठाया और क्षेत्र के हित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में नगर पंचायत लालकुआं ने कई विकास कार्यों को गति दी, जिसके चलते वे जनता के बीच लोकप्रिय रहे।
परिजनों के अनुसार, रामबाबू मिश्रा अपने पीछे तीन पुत्र, धर्मपत्नी तथा भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर देर रात लालकुआं वार्ड नंबर-3 स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव यात्रा निकाली जाएगी, जिसके पश्चात नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनके निधन पर राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रामबाबू मिश्रा का जाना लालकुआं के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान और संघर्ष को हमेशा याद किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश 
