लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला स्थित राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में अध्यनरत कक्षा 10 की तीन छात्राएं स्कूल से घर नहीं लौटी, परेशान परिजनों ने लालकुआं कोतवाली में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई है। इधर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है, जल्द ही उन्हें बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोड़ानाला क्षेत्र में निवास करने वाली एवं राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में कक्षा 10 में अध्यनरत अलग-अलग परिवारों की तीन छात्राएं शनिवार की प्रातः अन्य बच्चों के साथ ही घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकली थी, तीनों छात्राएं जब शाम को वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पूछताछ की साथी छात्राओं से बातचीत करने पर पता चला कि उक्त छात्राएं स्कूल पहुंची ही नहीं, यह सुनकर परिजन दंग रह गए, और आनन-फानन में तीनों बालिकाओं की खोजबीन शुरू की गई, जब वह नहीं मिली तो स्थानीय कोतवाली में तीनों बालिकाओं के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। अचानक तीन नाबालिक छात्राएं एक साथ लापता होने की खबर सुनकर पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया, इसके बाद पुलिस ने अपने सर्विलेंस सिस्टम के जरिए बालिकाओं की खोजबीन शुरू कर दी है, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि लापता बालिकाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है, जल्द ही उन्हें बरामद करते हुए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। तीनों बालिकाओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला
लालकुआं से रामनगर तक योजनाओं पर नजर, CM धामी ने प्रगति तेज करने को कहा
उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा 
