- भाजपा से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे सुरेंद्र सिंह लोटनी, कराया नामांकन
लालकुआं:- नगर पंचायत लालकुआं सीट से अध्यक्ष पद पर टिकट के लिए आस लगाए भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह लोटनी को पार्टी आलाकमान द्वारा टिकट नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने बगावत का रुख अपनाते हुए निर्वाचन कार्यालय लालकुआं पहुंचकर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद उन्होंने बड़ी संख्या में रैली निकाली जिसमें अधिकांश वोटर नजर आए। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने बताया कि वह भाजपा से टिकट की आस लगाए हुए थे क्योंकि वह एक सक्रिय कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे थे मगर पार्टी वाला कमान ने उन्हें टिकट नहीं दिया। इसलिए उन्होंने निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया है।
उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्यों में लगातार जनता को गुमराह करने का काम किया गया है जो अब नहीं होगा। जनता के आशीर्वाद की बदौलत वह नगर में विकास कार्यों के नए आयाम स्थापित करने का काम करेंगे। उनसे जब पूछा गया की पार्टी हाई कमान अगर उन्हें मनाने की कोशिश करता है तो उन्होंने सीधा जवाब देते हुए कहा कि वह एक सैनिक है और सैनिक है सिर्फ लड़ना जानता है इसलिए पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उनका सिर्फ एक लक्ष्य है कि जनता के आशीर्वाद के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र का चहुँमुखी विकास किया जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बधाई) संजय और ललित का इंस्पायर अवार्ड 2025-26 में चयन, जानिये कामयाबी….
उत्तराखंड: यहां कड़क धूप का असर, एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
उत्तराखंड : यहां घर मे घुसा चोर शराब को देख बदली नीयत,मनाई पार्टी नशा चढ़ा तो भीतर ही गहरी नींद में सो गया,
उत्तराखंड: यहां सीएनजी से भरे दो ट्रकों की भिड़ंत, पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा विस्फोट
उत्तराखंड: यहां होली के दिन दुखद घटना
उत्तराखंड में ‘दादी-नानी योजना’ की तैयारी: 60+ महिलाओं के लिए नई नीति लाने की कवायद तेज
देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार
उत्तराखंड की बेटी सुलभा जोशी ने रचा इतिहास
उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे 

