लक्ष्मण खाती को सांसद अजय भट्ट ने पुनः अपना प्रतिनिधि किया नियुक्त
लालकुआं। क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्टी में कई बार विभिन्न पदों पर रहे लक्ष्मण खाती को पुनः अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए उनसे क्षेत्र के विकास कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाने का आह्वान किया हैं। साथ ही इस आशय का पत्र जिलाधिकारी नैनीताल और मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को भी प्रेषित किया है।
अपने दिल्ली स्थित आवास में वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण खाती को अपने प्रतिनिधि का नियुक्त पत्र सौंपते हुए क्षेत्रीय सांसद अजय भट्ट ने कहा कि वह क्षेत्र में हो रहे तमाम विकास कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए क्षेत्र के स्थानीय निकाय, पंचायत एवं शासकीय बैठकों में मेरे प्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।
उल्लेखनीय है कि लक्ष्मण खाती सांसद अजय भट्ट के पूर्व के कार्यकाल के दौरान भी उनके प्रतिनिधि रहे। साथ ही उनके केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के कार्यकाल के दौरान पीआरओ थे। इसके अलावा लक्ष्मण खाती भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश स्तर के कई पदों पर महत्वपूर्ण कार्य कर चुके हैं। सांसद अजय भट्ट द्वारा पुनः प्रतिनिधि नियुक्त करने पर लक्ष्मण खाती ने क्षेत्रीय सांसद का आभार व्यक्त करते हुए उनके भरोसे पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आपराधिक इतिहास ने छीनी अग्निवीर की नौकरी, अब चोरी की बैटरियों के साथ हुआ गिरफ्तार
देहरादून : CM धामी क़ी सख्ती, पूरे प्रदेश में चलेगा व्यापक सत्यापन अभियान
हल्द्वानी: ट्रकों से बैटरी चुरा कर कबाड़ी को बेचते थे, चार गिरफ्तार
उत्तराखंड: महाशिवरात्रि पर सीएम धामी का तोहफा, खटीमा सिविल कोर्ट में नए चैम्बर का उद्घाटन
उत्तराखंड: खटीमा में महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया जलाभिषेक
उत्तराखंड की महिलाओं ने किया कमाल, पहाड़ी उत्पादों से बन रहीं आत्मनिर्भर
उत्तराखंड: देहरादून में सुरक्षा को लेकर सख्ती, एसएसपी ने ग्राउंड जीरो पर संभाली कमान
उत्तराखंड: यहाँ घर की नौकरानी पर 4 सोने के बिस्किट चोरी का आरोप, रहन-सहन बदलने से शक
उत्तराखंड:(Job Alert) एसबीआई में 2273 पदों पर अवसर
उत्तराखंड: हल्द्वानी थाल सेवा की 30 लाख थाली, IG कुमाऊं ने की जरूरत मन्दों को की समर्पित 

