रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की योजनाओं का असर अब पहाड़ी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। जनपद रुद्रप्रयाग के दूरस्थ क्षेत्र मक्कूमठ में महिलाओं द्वारा संचालित आधुनिक ग्रोथ सेंटर ग्रामीण आजीविका का मजबूत आधार बन गया है।
यह ग्रोथ सेंटर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत आस्था ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस केंद्र ने महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद की है।
ग्रोथ सेंटर में महिलाएं स्थानीय संसाधनों का उपयोग करते हुए माल्टा, संतरा और बुरांश जैसे पहाड़ी फलों से जूस तैयार कर रही हैं। इसके अलावा आम, मिर्च, लिंगुड़ा और आंवला से अचार बनाकर बाजार में बेच रही हैं। इससे पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान मिल रही है।
महिलाओं के कार्य को बढ़ावा देने के लिए करीब 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक प्रोसेसिंग यूनिट भी स्थापित की गई है। इससे उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग में सुधार हुआ है और बाजार में मांग बढ़ी है। वर्तमान में इस केंद्र में 10 महिलाएं नियमित रूप से काम कर रही हैं।
ऊखीमठ की खंड विकास अधिकारी अनुष्का ने बताया कि ग्रोथ सेंटर से जुड़ी महिलाएं अब तक करीब 5 लाख रुपये की आय अर्जित कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में क्षेत्र में और अधिक ग्रोथ सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है।
मक्कूमठ का यह ग्रोथ सेंटर पहाड़ में महिला सशक्तिकरण का सफल उदाहरण बन रहा है। यह पहल न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है…बल्कि पलायन जैसी समस्याओं को कम करने में भी सहायक साबित हो रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
