हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में लगातार हो रही बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई में चोरी की 6 ट्रक बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। सीओ हल्द्वानी ने बताया कि 12 फरवरी 2026 को जुहैब आलम निवासी आजाद नगर ने थाना बनभूलपुरा में तहरीर देकर बताया कि 7 फरवरी को इन्द्रानगर गेट के पास खड़े उनके डम्पर से अज्ञात चोर बैटरी चोरी कर ले गए। आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होने की बात सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद 14 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद कुमार, रंजीत सिंह, रणजीत और कबाड़ी जलील अहमद शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 6 ट्रक बैटरियां तथा वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गौला नदी क्षेत्र में खड़े ट्रकों को निशाना बनाते थे और चोरी की बैटरियां कबाड़ी को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखी जाती थीं, जिन्हें मौका देखकर उठाया जाता था। मुख्य आरोपियों के खिलाफ थाना बहेड़ी, जिला बरेली में चोरी और चोरी का माल रखने के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी 
