हल्दूचौड़- स्थानीय विधायक नवीन दुम्का व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनता को प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों को बताने में जुट जाएं। सोमवार को विधायक आवास में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में विधायक नवीन दुम्का ने आह्वान किया प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनजन तक ले जाकर चुनावी तैयारी में जुट जाएं।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड में राजनीतिक हलचल, सीएम रावत अचानक दिल्ली हुवे रवाना
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश व केंद्र सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं उत्तराखंड की दशा व दिशा को बदलने का कार्य कर रही हैं। विधायक दुम्का ने विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों का खाका भी कार्यकर्ताओं के सामने रखा।
यह भी पढ़े 👉देश के पहले वन हीलिंग सेंटर का रानीखेत में शुभारंभ, खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र रावत के नेतृत्व में देश व प्रदेश प्रगति के मार्ग पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को लाभ हो सके इसलिए सभी कार्यकर्ता सभी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर से घर-घर तक ले जाएं । वरिष्ठ भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाएं ताकि पार्टी प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बना सके ।

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां हाथी के बच्चे की मौत के बाद वन विभाग में हड़कम्प, ऐसे हुआ ..
इस दौरान ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, मंडलअध्यक्ष ललित आर्या, दीपक जोशी, नारायण सिंह बिष्ट, पूरन भगत, हरीश भट्ट, मुकेश बेलवाल, अशोक पढालनी, लाल सिंह धपोला, हरीश बिरखानी, प्रकाश गरजौला, आनंदी गाड़िया, नवीन पपोला, भरत नेगी, इंदर बिष्ट, देबू बिष्ट, मनोज मठपाल, पान सिंह मेवाड़ी,सोशल मीडिया विंग के प्रदेश मीडिया प्रभारी लक्ष्मण खाती, दिशा के डायरेक्टर देवेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष सोनू सुयालसमेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां पहाड़ में गुलदार ने बुजुर्ग को मार डाला, घर मे मचा कोहराम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 
