रामनगर: नैनीताल जिले के रामनगर में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। पहले चरण के तहत 25 अप्रैल से शहरी क्षेत्रों में हाउस लिस्टिंग और ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस बार जनगणना को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने पर जोर दिया गया है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के अनुसार, सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है। पूरे शहर को छोटे-छोटे ब्लॉक्स में बांटा जाएगा…जिनमें हर ब्लॉक में करीब 150 से 180 घर शामिल होंगे।
हर ब्लॉक के लिए एक गणनाकार नियुक्त किया जाएगा…जो घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेगा। ये गणनाकार मुख्य रूप से शिक्षक और अन्य सरकारी कर्मचारी होंगे।
इस बार जनगणना के लिए HLO (House Listing Operation) ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा…जिससे पूरी प्रक्रिया पेपरलेस होगी और डेटा सीधे ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा।
जनगणना के दौरान घरों की स्थिति, शौचालय, पानी, बिजली और गैस जैसी सुविधाओं से जुड़े करीब 45 सवाल पूछे जाएंगे। प्रशासन का मानना है कि यह प्रक्रिया भविष्य की योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त
उत्तराखंड में अब स्कूल बस, स्कूल वैन का किराया हुआ तय
मुख्यमंत्री धामी की बैटिंग से गूंजा मैदान, टूर्नामेंट का आगाज़ 
