हल्द्वानी- कालाढूंगी विधानसभा सीट से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है, भाजपा से बागी होकर निर्दलीय नामांकन दाखिल करने वाले गजराज बिष्ट को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मना लिया है, डैमेज कंट्रोल करने के लिए भाजपा ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी दी थी और उसमें वह सफल हुए हैं, त्रिवेंद्र सिंह रावत के मुख्यमंत्री रहते हुए ही साल 2018 में गजराज सिंह बिष्ट को दर्जा मंत्री बनाया गया था,
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के मनाने के बाद गजराज सिंह बिष्ट की नाराजगी दूर हो गई है हालांकि उन्हें इस बात का दुख है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया, गजराज सिंह बिष्ट भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और मंडी परिषद अध्यक्ष रह चुके है, कालाढूंगी विधानसभा सीट से पिछले दो चुनावों में जीत हासिल कर चुके बंशीधर भगत को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है, नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 31 जनवरी है,
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

