ब्लैकमेलिंग में पत्रकार गिरफ्तार, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा
नगर निगम कर्मी को ब्लैकमेल कर मांगी थी 20 लाख रुपये की फिरौती, पुलिस ने दबोचा रंगेहाथ

रुड़की। नगर निगम के एक लिपिक को ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की डिमांड करने वाला कथित पत्रकार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। मंगलवार देर शाम उसे रुड़की पुलिस ने रंगेहाथ 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कथित पत्रकार नगर निगम कर्मचारी की एक गुप्त वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
नगर निगम रुड़की के लिपिक ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि पत्रकार ने कार्यालय में उनकी एक गोपनीय वीडियो बना ली है और अब वह इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग कर रहा है। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई
पुलिस की योजना के अनुसार, वादी ने आरोपी से संपर्क कर उसे पैसे देने की बात कही। पहले आरोपी ने कोर अंडरपास पर बुलाया, लेकिन बाद में लोकेशन बदलकर शांतरशाह अंडरपास पर बुला लिया। यहां जैसे ही वादी ने आरोपी को 50 हजार रुपये सौंपे, पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। उसके पास से वादी के द्वारा दिए गए 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास कुमार खरे पुत्र स्व. गोपाल, निवासी पदार्था, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस कार्रवाई को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में उ0नि0 ध्वजवीर सिंह पंवार, उ0नि0 सूरत शर्मा, हे0का0 मेजर सिंह, का0 अनिल और का0 प्रदीप भंडारी की टीम ने अंजाम दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
